{"_id":"5f4023968ebc3e3d220564eb","slug":"crime-ghatampur-news-knp578089232","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी से 1.75 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी से 1.75 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
crime
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (घाटमपुर)। शुक्रवार को भीतरगांव-साढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने आगे जा रहे बाइक सवार सफाईकर्मी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसकी जेब से 1.75 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। सफाईकर्मी ने थाना साढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है।
उमरा-रसूलपुर गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा विकास खंड की बरईगढ़ गांव पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। अशोक ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसने कस्बा भीतरगांव स्थित एसबीआई शाखा के खाते से 1 लाख 76 हजार रुपये निकाले थे। इसमें से एक हजार रुपये सामान खरीदने में खर्च किए थे। बाकी पौने दो लाख रुपये लेकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही गंभीरपुर और साढ़ गांव के बीच पहुंचा, पीछे से आए एक अन्य बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया।
गिरने से वह बेहोश हो गया। उसे सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया गया। होश आने पर उसकी जेब में रखे पौने दो लाख रुपये गायब मिले। सफाईकर्मी ने थाना साढ़ में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट लिखने के बाद जांच की जा रही है।