{"_id":"5f04d66a8ebc3e433e4cbfc4","slug":"crime-ghatampur-news-knp56991745","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के विवाद दो महिलाओं ने जान देने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के विवाद दो महिलाओं ने जान देने की कोशिश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। मंगलवार को अलग-अलग गांवों में पतियों से झगड़ने के बाद दो महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
पहली घटना सजेती थानाक्षेत्र के निबियाखेड़ा गांव में हुई। सुधा (32) का पति राधेश्याम शराब का लती है। मंगलवार सुबह उसने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पत्नी के मना करने पर पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर सुधा ने जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर सीएचसी घाटमपुर लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
वहीं, दूसरी घटना सजेती थानाक्षेत्र में ही हुई। रवाईपुर गांव निवासी गायत्री देवी (35) का मंगलवार दोपहर पति से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गायत्री ने जहरीला फल खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी घाटमपुर लाए जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।