{"_id":"5e0a04498ebc3e87935bb615","slug":"crime-ghatampur-news-knp5352469174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर। रविवार की रात चोरों ने कस्बा स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में धावा बोला। दुकान का शटर एक ओर से तोड़ने के बाद अंदर सेफ और गुल्लक में रखी नगदी और नकली जेवर सहित करीब एक लाख रुपये का माल पार कर ले गए। दुकान मालिक ने कस्बा पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि कानपुर रोड किनारे मोहल्ला बसंत विहार (शास्त्री नगर) में उसकी ज्वैलरी की दुकान है। रविवार की शाम दुकान बंदकर घर चला गया। सोमवार की सुबह दुकान पहुंचा तो शटर एक ओर से टूटा मिला। चोर दुकान के अंदर रखा इलेक्ट्रानिक कांटा, फुटकर रेजगारी, नकली ज्वैलरी (तोड़िया, हार-बाला) आदि के अलावा कुछ चांदी के सिक्के, करीब 50 ग्राम वजन के चांदी के गणेश-लक्ष्मी और सोने-चांदी की कीलें समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए हैं।
प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उसने घटना की सूचना पुलिस चौकी में दी है। वहीं, कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बताया कि कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते चोर सक्रिय हैं। बताया कि घटना की जांच और चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।