फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   corona

घाटमपुर में चार और भीतरगांव में तीन संक्रमित निकले

Wed, 29 Jul 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर (कानपुर)। मंगलवार को सीएचसी घाटमपुर, पतारा और भीतरगांव क्षेत्र में कोरोना की जांच के लिए आयोजित कैंपों में कुल 294 लोगों की जांच की गई। इनमें घाटमपुर में चार और भीतरगांव में तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, पतारा में सभी जांचें निगेटिव निकली हैं।
विज्ञापन

सीएचसी घाटमपुर अधीक्षक डा.कैलाश चंद्रा ने बताया कि सीएचसी में 34 लोगों के नमूने लेकर एंटीजन किट से जांच की गई। इनमें चार की रिपोर्ट संक्रमित आई। इनमें घाटमपुर के बाबा मंदिर गली का निवासी एक व्यक्ति और उसकी 15 वर्षीय पुत्री संक्रमित मिले। जबकि, पिता को आइसोलेशन के लिए कानपुर जबकि, पुत्री को उसके घर पर आइसोलेट कराया जा रहा है। बताया कि सूखापुर (सजेती) गांव की एक 55 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दोनों को आइसोलेशन के लिए शहर भेजा गया है। नेयवेली पॉवर प्लांट में कुल 71 लोगों की जांच की गई। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पतारा सीएचसी के अधीक्षक डा.नीरज सचान ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी परिसर में कैंप लगाकर 41 लोगों की जांच की गई। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

साढ़ में दरोगा और उसकी पत्नी समेत तीन संक्रमित
भीतरगांव (घाटमपुर)। मंगलवार को सीएचसी भीतरगांव क्षेत्र में कुल 148 लोगों की जांच की गई। सीएचसी परिसर में 117 जबकि, थाना साढ़ में लगे कैंप में 31 लोगों ने अपनी जांच कराई। थाने के एक दरोगा और उसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं, रातेपुर गांव निवासी एक युवक भी संक्रमित मिला है। सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कटियार ने बताया कि संक्रमित लोगों को पनकी के हास्पिटल में आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed