फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   child death from wall fallen

दीवार गिरने से तीन बच्चे दबे, एक की मौत

Mon, 25 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
हथेही गांव में रविवार को एक मकान के बाहर बनी जर्जर दीवार गिर जाने से वहां खेल रहे तीन बच्चे दब गए। जब तक मलबा हटाकर उनको बाहर निकाला गया, एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। जबकि, दो को कानपुर रेफर किया गया है, फिलहाल दोनों का गजनेर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली की पुलिस चौकी नंदना के हथेही गांव निवासी झम्मन कहार के दो बच्चे साहिल (10) और शिवा (6) खेल रहे थे। उनके साथ पड़ोसी सोनू की बेटी स्वाती (5) भी खेल रही थी। दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक झम्मन कहार के मकान की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई, जिसमें वहीं तीनों बच्चे दब गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होते ही पड़ोस के लोग दौड़े। आनन-फानन में दीवार का मलबा हटाकर उसमें दबे बच्चों को बाहर निकाला। तीनों के नजदीकी कसबा गजनेर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि, शिवा और स्वाती का गजनेर के निजी अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घाटमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर नंदना चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed