फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Chief Safety Commissioner scan four hours

मुख्य संरक्षा आयुक्त ने चार घंटे की बारीकी से जांच

Fri, 25 Nov 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 25 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chief Safety Commissioner scan four hours
जांच करते मुख्य संरक्षा आयुक्त
रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त पीके आचार्य गुरुवार को दुर्घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने करीब चार घंटे बारीकी से जांच पड़ताल की। पहले से जांच कर रही टीम के सदस्यों में सामंजस्य न होने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन


सुबह करीब 9 बजे पहुंचे मुख्य संरक्षा आयुक्त ने पटरियों और क्षतिग्रस्त कोचों की जांच की। पहियों और शाफ्ट की नाप और वीडियोग्राफी कराई। उन्होंने कोच के नीचे घुसकर अपने मोबाइल फोन से भी फोटो लिए। एसी कोच के नीचे दबे एस-1 कोच के हिस्से को मार्कर से चिह्नित कर कटवाया और उस कोच के दूसरे सिरे से भी सैंपलिंग कराई।
विज्ञापन


वहीं बी-3 कोच के पहिये खुलवाकर उनकी बियरिंग चेक कीं। जांच टीम के डिप्टी चीफ अनुराग यादव, करुणेश श्रीवास्तव और आरके जाटव में सामंजस्य नजर न आने पर उनको फटकार लगाई। उनको टॉप प्लेट समेत आधा दर्जन लिये गए सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद के एडीआरएम अनिल द्विवेदी, आरडीएस-ओईडी इंद्रजीत सिंह, ईबी सिविल प्रोफेसर पटेल, राजेश कुमार, सीएस-ट्रैफिक सीटीई सीके गुप्ता, इंजीनियरिंग संरक्षा सलाहकार सुनील कुमार, गौहाटी के एक्सपर्ट चीफ इंजीनियर सीसीपीए मुकेश ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed