{"_id":"582cbdcb4f1c1b7b388fff4b","slug":"chen-snatched-the-fleeing-villagers-picked-up-by-bikers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन छीनकर भाग रहे बाइकर्स को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन छीनकर भाग रहे बाइकर्स को ग्रामीणों ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकर्स दिनदहाड़े झपट्टा मारकर युवती के गले से चेन लूटकर भाग निकले। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने लुटेरों का पीछा किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक हत्थे चढ़ गया। हालांकि युवती बिना तहरीर दिए चली गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बुधवार को मुंगीसापुर कस्बे के भीड़भाड़ इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर जा रही युवती के गले से चेन छीन ली और भाग निकले। इस पर युवती ने शोर मचाया। मौके पर लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बाइक सवारों को पीछा शुरू कर दिया। बाइक एक खेत में घुस जाने से एक साथी उतर गया। दूसरा साथी बाइक सहित मौके से फरार हो गया। जबकि उतरे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
चौकी प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुमित सिंह निवासी खोजारामपुर गांव, थाना राजपुर व फरार आरोपी युवक का नाम गोरेलाल निवासी खोजारामपुर राजपुर बताया है। युवती मामले में बिना तहरीर दिए चली गई। डेरापुर थानाध्यक्ष फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि सभी बताए हुए बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।