फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   CHC scorching young man to save 18 people

18 लोगों को बचाने में झुलसा युवक पहुंचा सीएचसी

Sun, 26 Feb 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
CHC scorching young man to save 18 people
घ्‍ाायल - फोटो : अमर उजाला
भोगनीपुर कोतवाली के सुखसौरा में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी के दौरान आग लगने से जख्मी 18 लोगों को बचाने वाला झुलसा युवक शनिवार को सीएचसी पहुंचा। वह निजी चिकित्सक के यहां अपना इलाज करा रहा था। लेखपाल ने उसे पीड़ित की सूची में शामिल न किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


वहीं शनिवार सुबह गांव पहुंचे लेखपाल ने कहा कि उसका नाम जख्मी लोगों में नहीं है। मेडिकल की सूची में नहीं आया है। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, तब उसका इलाज किया गया। डा. गोविंद प्रसाद ने बताया कि इलाज किया जा रहा है। इस बाबत लेखपाल अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर तहसील में दी है, जिसमें उसका नाम शामिल है।
विज्ञापन


बता दें कि सुखसौरा निवासी श्यामबाबू ने बताया कि बीते बुधवार को पड़ोसी शिवकुमार के यहां पुत्र गंभीर सिंह की बारात जाने की तैयारियां चल रही थीं। खाना बनाते समय गैस चूल्हे से पाइप निकल जाने पर आग लग गई थी। अंदर से धुआं निकलने पर चीत्कार की आवाज पर उसका भाई ओमबाबू उर्फ सोनेलाल (22) दरवाजा तोड़कर पहले आग में अंदर घुसा था और आग से झुलसे 18 लोगों को बाहर निकाला। इस वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तकलीफ होने पर वह पुखरायां आकर निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने लगा। देर रात को जब घर ले जाया गया, तब तक सभी झुलसे लोग कानपुर भेजे जा चुके थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed