फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Cash in the bank to report drew crowds, commotion

बैंक में कैश आने की सूचना उमड़ी भीड़, हंगामा

Fri, 02 Dec 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cash in the bank to report drew crowds, commotion
बैंक आफ बडौदा में भीड़ को काबू करते चौकी प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
 घने कोहरे और ठंड के बीच गुरुवार को कसबा स्थित बैंक आफ बड़ौदा में कैश आने की जानकारी लगते ही जरूरतमंदों की भीड़ एकत्रित हो गई। दो दिन कैश आने से लोगों ने जमकर धक्का मुक्की व हंगामा भी किया। पुलिस ने लोगों को शांत करवा कर भीड़ पर काबू पाया। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बैंक में कामकाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

 


 झींझक स्थित बैंक आफ बड़ौदा में दो दिनों से कैश न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को आक्रोशित भीड़ ने बैंक में घुस कर तोड़ फोड़ कर दी थी। गुरुवार को बैंक में कैश आने की जानकारी होते ही सुबह आठ बजे से लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सुबह 10 बजे  बैंक खुली तो आपस में ही लोग धक्का मुक्की व हाथापाई करने लगे।

विज्ञापन

 

 

भीड़ अनियंत्रित होने पर पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। चौकी प्रभारी संतोष कुमार आर्य ने सिपाहियों के साथ वहां पहुंचकर हंगामा काट रही भीड़ को समझा बुझा कर लाइन में खड़ा किया। इसके बाद पुलिस की कड़ी  सुरक्षा के बीच बैंक से लेन-देन किया। शाखा प्रबंधक वरुण कुमार ने बताया कि खाता धारकों के धन की निकासी की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि बैंक में जाने की जल्दबाजी में कुछ लोग आपस में धक्का मुक्की व हो-हल्ला कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed