फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   car was running speed 153 knmhr

153 की रफ्तार से दौड़ रही थी कार

Sun, 27 Mar 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
car was  running speed 153 knmhr
कार - फोटो : file photo
उत्तरीपूरा क्षेत्र में बंबे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कोडा कार की रफ्तार हादसे के वक्त 153 किमी प्रति घंटा थी। हादसे के बाद स्पीड मीटर की सुई 153 पर ही रुकी मिली थी। लग्जरी कार में एयर बैग भी खुल गए थे जिससे चालक की तो जान बच गई लेकिन उसमें बैठे अन्य चार लोग नहीं बच सके। उधर शनिवार को खेरेश्वर घाट पर एक साथ चारों का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन


उत्तरी गांव निवासी श्याम गोपाल मिश्रा (30) होली मनाने के लिए 23 मार्च को जयपुर से स्कोडा कार लेकर गांव आया था। श्याम गोपाल के मामा जयपुर में कपड़ा व्यापारी हैं। सूत्रों की मानें तो श्याम गोपाल मिश्रा अपने चाचा उत्तरी निवासी संजीव मिश्रा के कहने पर होली मनाने को कार लेकर आया था। बाद में कार में दोस्त संतोष पाल, राकेश पाल, कृष्णकांत, लल्ला बाजपेई सहित कुल छह लोग सवार हुए।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि कार में शराब पीते हुए सभी घूमते रहे। शराब खत्म होने पर संतोष पाल ने उत्तरी के एक एटीएम बूथ से पांच हजार रुपये निकाले और पूरा बंबे स्थित एक बीयर की दुकान से बीयर भी खरीदी। इसी दौरान लल्ला बाजपेई कार से उतर कर इदरीश टेलर की दुकान पर रुक गए। बाकी लोग कार से चल पड़े। लल्ला बाजपेई बच गया, लेकिन कार सवार चारों की मौत हो गई। एयरबैग खुलने से चालक श्याम की जान बच गई। परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर ले जाने की बात कह चले गए। वह किस अस्पताल में भर्ती है, इसकी जानकारी न परिजनों ने दी और न ही ग्रामीण बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुआ पंचर दुकानदार विनोद सक्सेना के पास जमीन का टुकड़ा भी नहीं है। परिवार के जीविकोपार्जन के लिए दो बीघा जमीन पट्टा करने का आदेश दिया गया है। पत्नी को विधवा पेंशन की संस्तुति की जाएगी। आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का प्रयास तहसील प्रशासन करेगा। जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों से विनोद के परिवार की मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed