{"_id":"56e86ae34f1c1b87108b5120","slug":"cable-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":" 12 गांवों की बिजली ले गए चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 गांवों की बिजली ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के भीतरगांव रोड के किनारे लगे बिजली के नौ खंभों से चोर तार काट ले गए। जेई की ओर से तार कटिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, तार चोरी होने से 12 गांवों की बिजली गुल हो गई।
जेई रमेश चंद्र कटियार ने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने रामसारी रोड के किनारे चंदनपुर गांव से लेकर कूष्मांडा देवी रोड रेलवे क्रासिंग के पास तक नौ खंभों के तीनों तार काटकर चोरी कर लिए हैं। तार कटिंग होने से बिरसिंहपुर फीडर से जुड़े गांवों और नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामसारी रोड पर पुलिस की पिकेट लगाई जाती है। इसके बाद भी तार कटिंग हो जाना पुलिस के लिए एक चुनौती है।