फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Bull hitting the engine failure, passenger commotion

सांड़ टकराने से इंजन खराब, यात्रियों का हंगामा

Wed, 28 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bull hitting the engine failure, passenger commotion
झींझक स्टेशन पर सांड़ के टकराने के बाद खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर झींझक रेलवे फाटक के पास मंगलवार को सांड़ टकराने से अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई। इंजन से तेज आवाज होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बाद भी इंजन ठीक न होने से स्टेशन मास्टर झींझक ने सूचना टूंडला कंट्रोल रूम को दी। देर शाम तक ट्रेन लूप लाइन पर खड़ी रही।
विज्ञापन



अहमदाबाद से पटना जा रही अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस जैसे ही झींझक रेलवे फाटक के पास अक्षयवट आश्रम के सामने से गुजरी तभी एडवांस सिग्नल के सामने पटरी पर अचानक आया साड़ इंजन से टकरा गया। सांड़के चीथड़े उड़ने के साथ ही इंजन का प्रेशर लीक हो गया।
विज्ञापन


इंजन से तेज आवाज सुन उसमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री अप लाइन की तरफ  कूद गए।  शाम 6 बजे तेज झटके साथ रेलवे फाटक के सामने ट्रेन खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब 30 मिनट बाद चालक ने ट्रेन को किसी तरह झींझक रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। यहां पर इंजन ठीक करने का काफी प्रयास किया गया परंतु इंजन ठीक नही हुआ। इस पर स्टेशन मास्टर झींझक ने सूचना कंट्रोल रूम को दी है। स्टेशन मास्टर सुजीत कुमार ने बताया की इंजन में खराबी से ट्रेन आगे नही जा पा रही है।


स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर किया हंगामा- झींझक। ट्रेन लगातार करीब 2 घंटे तक खड़ी रहने से यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ट्रेन से उतरकर कुछ यात्री स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर जमा हो गए।



वे ट्रेन को शीघ्र रवाना करने की बात कह हो हल्ला भी मचाने लगे। उन्हें वहां मौजूद जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने समझा बुझाकर शांत कर दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी केके त्रिपाठी ने बताया की ट्रेन खड़ी रहने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed