फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   BSP always respect the Brahmins

बसपा में ब्राह्मणों का सम्मान था और रहेगा

Tue, 18 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Tue, 18 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
BSP always respect the Brahmins
सतीश्‍ा ‌मिश्रा का स्‍वगात करते बसपाई।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव डा.सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय की हिमायती है। पार्टी ने ब्राह्मणों के सम्मान को सदैव बरकरार रखा है और आगे भी रहेगा। सपा के शासनकाल में आम जनता की बात तो दूर, पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसी को नहीं मालूम कि चाचा ऊपर हैं या भतीजा या नेता जी मुलायम सिंह। भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय मंदिर मुद्दा याद आता है।  
विज्ञापन


डा. मिश्रा कसबे के कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर मैदान में आयोजित बसपा के सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में सबसे अधिक ब्राह्मण विधायक और मंत्री बने। सपा और भाजपा में ब्राह्मणों को एक किनारे कर दिया गया है। आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र को हाशिए पर कर दिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा में अन्य ब्राह्मण नेताओं की दशा भी दयनीय है। सपा टूटकर खत्म हो गई है। अखिलेश सरकार ने गरीबों का पैसा नाचने-गाने, शेर-चीतों में खर्च कर दिया। भाजपा लोगों से सिर्फ झूठे वादे करती है। सिर्फ बसपा ही जो कहती है उसको पूरा करती है। राहुल गांधी यात्राएं निकालकर किसानों की बात कर रहे हैं। लेकिन, उनको खुद किसानों के बारे में कुछ पता नहीं है। बसपा सरकार में मंत्री रहे नकुल दुबे ने मंच से ब्राह्मणों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि उनका सम्मान सिर्फ बसपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां घाटमपुर से घोषित प्रत्याशी सरोज कुरील, पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा, तन्मय तिवारी, आशीष शुक्ला, संजय दीक्षित, मनोज शुक्ला, शिवप्रकाश कुरील, अखिलेश अंबेडकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed