{"_id":"f5b60f9c436f2642c0b054cb04cbfe6e","slug":"boy-injured-from-police-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में पुलिस ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में पुलिस ने युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कसबे के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक फोटो स्टूडियो में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दुकान काम करने वाले एक युवक को उठा लिया।
उसे थाने में बंद करने के बाद जमकर पीटा। लेकिन, चोरी न कबूलवा पाने पर छोड़ दिया। मंगलवार को युवक अपनी मां और भाई-बहनों के साथ तहसील दिवस में पहुंचा।
उसने डीएम कौशलराज शर्मा को पुलिस की ज्यादती बताई और कार्रवाई किए जाने की मांग की। तीन दिन पहले फोटो स्टूडियो में ताले तोड़कर चोर दो लैपटाप और कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने दुकानदार से तहरीर लेकर रख ली थी लेकिन, जांच के नाम पर चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी।
सोमवार को पुलिस ने उसी दुकान में काम करने वाले शशिशेखर (20) पुत्र अरुणकुमार सविता निवासी अशोक नगर (घाटमपुर) को पकड़ लिया। पहले उसे चौकी ले जाया गया फिर थाने की हवालात में बंद कर दिया गया।
शशिशेखर ने बताया कि थाने में उसे लाठियों से जमकर पीटा गया। बताया कि पुलिस ने उस पर चोरी कबूलने का दबाव बनाया लेकिन, वह नहीं टूटा। मजबूरन उसे छोड़ दिया गया। शशिशेखर की मां ने बताया कि उसका बेटा आईटीआई में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
बताया कि सात वर्ष पहले जब शशिशेखर कक्षा 9 की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन, घर में आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही थी तो उसने तत्कालीन उपजिलाधिकारी समीर वर्मा ने उसकी स्कूल की फीस माफ कराई थी।
उसने बताया कि 03 मार्च से उसकी परीक्षाएं हैं। लेकिन, हाथ टूट जाने से वह परीक्षा कैसे देगा। जिलाधिकारी ने सीओ (घाटमपुर) कृष्ण कुमार को मामले की जांच करने और घटना में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।