बोलेरो लूटकर चालक की हत्या, शव नहर किनारे फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के किसान नगर-शिवली मार्ग पर नहर किनारे मकरंदपुर बंथा गांव के पास शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में युवक की पड़ी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मैथा दिग्विजय सिंह ने शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना होने से चेहरा गल गया था।
थाना प्रभारी ने दर्ज गुमशुदगी वाले मामलों को खंगाला। तब इटावा जिले की एक गुमशुदगी पता चली। पुलिस ने उसी के आधार पर हुलिया मिलवाया। इसके बाद परिजनों को फोन पर सूचना दी। तभी इटावा जिले के विजय नगर, गली नंबर-दो, फ्रेंड्स कालोनी निवासी अमरिंदर सिंह पहुंचे। शव के कपड़े देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। अमरिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि शव उनके पुत्र पुष्पेंद्र सिंह ( 28) का है।
पुष्पेंद्र इटावा जिले के शह ग्राम मोहल्ला निवासी सबे नूर पत्नी अब्दुल मजीद की बोलेरो चलाता था। बीते 17 नवंबर को इटावा रेलवे स्टेशन के पास से सिकंदरा (कानपुर देहात) में तिलक में जाने के लिए दो लोगों ने बुक कराई थी। इसके बाद से उसका व बोलेरो का पता नहीं लग रहा था। 18 नवंबर को बेटे की गुमशुदगी व बोलेरो चोरी की सूचना इटावा, सिविल लाइन थाने ने दर्ज कराई थी। बताया कि मृतक पुष्पेंद्र सिंह की दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी दीक्षा व तीन माह का पुत्र आर्यन है।
इधर, एसपी प्रभाकर चौधरी ने युवक की शिनाख्त कराने के निर्देश थे। शिनाख्त होने से स्थानीय पुलिस ने राहत की सास ली है। वहीं एसपी ने कोतवाली प्रभारी से चौकीदार के बाबत पूछताछ की। चौकीदार के न मिलने पर उसकी रिपोर्ट भेजने को कहा।
शिवली। बोलेरो चालक पुष्पेेंद्र सिंह की लाश बोरी में पड़े होने की चर्चा थी। शव के बगल में ही बोरी पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बंद नोट की बोरी पड़े होने की बात पर कुछ लोगों ने बोरी खोली दी। शव को देखकर भाग खड़े हुए और पुलिस तक बात पहुंच गई। शव पुराना होने से चेहरा बुरी तरह से गल गया था।
शिवली। नहर में पानी इस समय नहीं चल रहा है। ग्रामीण चर्चा करते रहे कि नहर में पानी होता तब बदमाश लाश को गहरे पानी में फेंककर निकल जाते। पानी न होने पर झाड़ियों में लाश फेंककर भाग निकले।