{"_id":"57912a0c4f1c1b3c50c4b91e","slug":"bolero-falls-into-canal-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बोलेरो नहर में गिरी, छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बोलेरो नहर में गिरी, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
नहर में गिरी बोलेरो को देखते लोग और क्रेन के सहारे उसे बाहर निकलवाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ कसबे के दरगाही लाल पुल से तेज रफ्तार बोलेरो नहर में जा गिरी। हादसे में छह लोग मामूली रूप से घायल हुए। सीएचसी में इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। मुरलीपुर गांव निवासी श्रीपाल नागर की पुत्री का तिलक कल्यानपुर थानाक्षेत्र के टिकरी गांव में था।
तिलक चढ़ाने के बाद एक बोलेरो में चालक समेत कुल 11 लोग सवार होकर वापस मुरलीपुर गांव लौट रहे थे। देर रात वह जैसे ही साढ़-रमईपुर मार्ग पर पड़ने वाले दरगाही लाल पुल पर पहुंचे। तभी, तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल के ऊपर से बहती नहर में जा गिरी।
संयोग से जिस समय हादसा हुआ पुलिस की पिकेट भी वहीं थी। पुलिस वालों ने नहर में कूदकर बोलेरो के भीतर फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। रात में ही उनको सीएचसी ले जाया गया। जहां, सोहन लाल, बदलू, छेदालाल, गोलू, बच्चीलाल, राहुल, सुखपाल और विनोद को इलाज के बाद घर जाने दिया गया। डाक्टरों ने सभी को मामूली चोटें बताईं। गुरुवार की सुबह क्रेन मंगवाकर नहर के भीतर गिरी बोलेरो को बाहर निकलवाया गया।