फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   body found in Metha canal

मैथा नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sat, 11 Mar 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
body found in Metha canal
माौत - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार को मैथा नहर में एक महिला का शव पानी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह से मैथा से आगे नहर में ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। मैथा चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे  तब तक शव बहकर हरिकिशनपुर गांव के समीप तक पहुंच गया। भाऊपुर चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया हो। वहीं पुलिस का मानना है कि महिला शौच को गई होगी और नहर के पानी में गिर गई।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर शिवली शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि महिला महिला मानसिक रूप से बीमार थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व शिनाख्त हो जाने पर हकीकत सामने आएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed