{"_id":"db615285ace1aa138873d4f40a6c5c70","slug":"board-exam-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती भरे माहौल में शुरू हुई बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती भरे माहौल में शुरू हुई बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में गुरुवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्ती का माहौल दिखा। मुख्य गेटों पर तलाशी के बाद छात्र/छात्राओं को अंदर जाने दिया गया।
जबकि, परीक्षा कक्षों के बाहर उनके जूते-चप्पल और बेल्ट भी उतरवाकर रखवा दिए गए। वहीं, पहले दिन इलाके में सचल दल नहीं दिखे।
कसबे के श्री गांधी विद्यापीठ, जनता इंटर कालेज, सूर्या पब्लिक स्कूल और इस्लामियां इंटर कालेज के अलावा पतारा, भीतरगांव, साढ़, कुड़नी, कोरियां, घुघुवा, रेउना, गिरसी, चंवर, कुवांखेड़ा, भदवारा, रवाईपुर, नौरंगा, मुरलीपुर, करचुलीपुर, मथुरापुर, दुरौली, दहेली, रामसारी, सजेती, धरमंगदपुर, इटर्रा और गूजा सहित सभी परीक्षा केंद्रों में ऊपरी तौर पर सख्ती का माहौल दिखाई दिया।
पहले दिन सुबह पाली में हाईस्कूल और सायं पाली में इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर हुआ।
एसडीएम और तहसीलदार के शहर में मीटिंग पर जाने के चलते जहां स्थानीय स्तर पर सचल दल नहीं निकले। वहीं जिला स्तर भी शिक्षा विभाग के सचल दल परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते नजर नहीं आए।
विज्ञापन
बोर्ड के निर्देशानुसार कई परीक्षा केंद्रों में कमरों के भीतर लगे श्याम पटों को रद्दी कागज अथवा मिट्टी के मोटे लेप से नहीं ढकवाया गया है। कसबे के इस्लामियां इंटर कालेज में सायं पाली की परीक्षा में सभी कमरों के ब्लैक बोर्ड खुले हुए थे। पूछने पर केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि बोर्डों को मिट्टी के घोल से पुतवा दिया गया है।
मोबाइल, वाट्सअप, ब्लूटूथ और लैपटाप जैसे आधुनिक संसाधनों के चलते अब नकल कराने के पुराने तरीके खत्म हो गए हैं। परीक्षा के पहले ही दिन नकल के लिए बदनाम कई सेंटरों में बोल-बोलकर नकल कराई गई। वहीं, इन केंद्रों में नकल कराने के नाम पर पहले से ही छात्रों से फीस जमा कराए जाने की सूचना है।