फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   BJP MLAs held in Pukhrajas

पुखरायां में हुआ भाजपा विधायकों का सम्मान

Mon, 10 Apr 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
BJP MLAs held in Pukhrajas
सम्मान समारोह में मौजूद विधायक। - फोटो : अमर उजाला
आरएसजीयू पीजी कॉलेज में रविवार को भाजपा के छह विधायकों को सम्मानित किया गया। तीन विधायक किसी कारणवश नहीं पहुंचे। वहीं तीन विधायकों ने श्रीधाम में भोजन किया। वहां उद्यमियों ने उनका स्वागत किया। इसके पहले भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, किदवईनगर विधायक महेश त्रिवेदी के साथ भाजपाइयों ने रोड-शो किया।
विज्ञापन



रोड-शो में नागरिकों ने दोनों विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। विधायकों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया।


देवीपुर चौराहे पर संजय सिंह, पटेल सिंह, गुड्डू सिंह, डीघ में रविकुमार मिश्र, नितिन शुक्ल, अनुराग शुक्ल, अभिशेष कुमार, शिवमनोहर पाल, इंद्रपाल, पूरन सोनकर, शशिकांत शुक्ल, संतोष, धीरज सचान, जीतेंद्र सचान, अरविंद कुमार ने स्वागत किया। रोड-शो में भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री भी साथ रहे।
विज्ञापन



विधायक महेश त्रिवेदी ने इस मौके पर कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। बीके सिसौदिया ने राष्ट्रगीत पेश किया। साथ ही विधायक कालपी के नरेंद्र सिंह जादौन, बिल्हौर के विधायक भगवती प्रसाद सागर, अकबरपुर-रनियां की विधायक प्रतिभा शुक्ला,
विज्ञापन
विज्ञापन



घाटमपुर की विधायक कमलरानी वरुण को सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, विनोद अग्रवाल आदि ने विधायकों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संचालन रेलवे सलाकार बोर्ड के सदस्य योगेंद्र द्विवेदी ने किया।



 वहीं स्नातक विधायक अरुण पाठक, रसूलाबाद की विधायक निर्मला संखवार और सिकंदरा के विधायक मथुरा पाल नहीं पहुंचे। बाद में महेश त्रिवेदी, नरेंद्रसिंह जादौन, भगवतीप्रसाद सागर श्रीधाम पहुंचे, जहां उद्योगपति प्रताप नारायण अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, शिवशंकर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed