{"_id":"5906420b4f1c1bcc34441390","slug":"bjp-leader-and-shopkeeper-killed-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाजपा नेता और दुकानदार में मारपीट, चार जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता और दुकानदार में मारपीट, चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
घ्ाायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर कस्बे के गलुवापुर बाजार में सामान वापसी पर भाजपा नेता और दुकानदार के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है।
डेरापुर थाना क्षेत्र के गलुवापुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष गोविंद दीक्षित ने गलुवापुर बाजार में नदीम इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से प्लग खरीदा था। जोकि खराब निकल गया। गोविंद दीक्षित का पुत्र अभिनीत दीक्षित वापस करने नदीम के पास पहुंचा। प्लगवापसी के लिए कहा तो नदीम ने इंकार कर दिया। घर जाकर प्लगवापस न करने की बात अभिनीत ने पिता से बताई तो गोविंद दीक्षित नदीम की दुकान पर पहुंचे। प्लग बदलने के लिए अड़ने से दोनों लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी होने के बाद गोविंद दीक्षित वापस घर की ओर चले तो नदीम, चांद व उसके भाई शकील ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच चांद ने सड़क के किनारे पडे़ पत्थर को उठाकर गोविंद के सिर में मार दिया। वह घायल हो गए। घटना की तहरीर घायल भाजपा नेता गोपाल पाठक ने थाने में दी है।
वहीं, दूसरी ओर चांद का आरोप है कि वह दुकान पर बैठा था तभी गोविंद दीक्षित, गोपाल दीक्षित, घनश्याम दीक्षित व आयुष पुत्र शिवकुमार लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर आए। दुकान से सामान खरीदने लगे और पैसा दिए बगैर सामान लेकर चल दिए। पैसों का तगादा किया तो सभी उपरोक्त ने उसको लाठी डंडों एवं धारदार हथियार से पीटकर घायल कर दिया। थाने के प्रभारी निरीक्षक मो. फ ाजिल सिद्दीकी ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई। घायलों को इलाज के लिये सीएचसी भर्ती कराया गया। एक पक्ष के गोविंद दीक्षित को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना की जांच की जा रही है।