फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   bikers death

बहन की शादी को जा रहे भाई की दुर्घटना में मौत

Sun, 03 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहन के लिए वर देखने बाइक से जा रहे भाई और उसके साथी को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथी को कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कालेज से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। जिला सीमा व पुलिस थाने की सीमा का विवाद होने के कारण पीड़ित परिजन उत्तरीपुरा चौकी में शव रखकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग पर देर शाम तक हो-हल्लाकर करते रहे।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर क्षेत्र के उत्तरीपुरा माननिवादा गांव निवासी प्रताप नारायण का रिंकू (22) अपने साथी गांव के ही राहुल (20) पुत्र रामनारायण के साथ कन्नौज जिले के आइमा गांव में बहन के लिए वर देखने के लिए निकला था। रिंकू कानपुर नगर की सीमा निचली गंग नहर के आइमा पुल के समीप पहुंचा तभी सामने से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू और राहुल घायल हो गए। दोनों को कन्नौज जिले की ठठिया पुलिस ने तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने आनन-फानन में उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रिंकू की बिल्हौर के उत्तरीपुरा के समीप एंबुलेंस में मौत हो गई। राहुल को उपचार के लिए कानपुर भेज दिया। दुर्घटना के समय दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना के बाद रिंकू के परिजनों में कोहराम मच गया। रिंकू के परिजनों ने बतायाकि बिल्हौर, ककवन और ठठिया पुलिस व जनपद सीमा विवाद के कारण उनका मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों के  रोष को देखते हुए पुलिस चौकी के अधिकारियों ने बताया कि लगातार ठठिया पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। दुर्घटना के बाद ट्रक और चालक मौके से भागने में सफल रहे।


घटनास्थल ठठिया का ही है, लेकिन युवक की मौत उपचार के लिए ले जाते समय बिल्हौर उत्तरीपुरा में हुई है। शव का पंचायतनामा बिल्हौर कोतवाली में भरा जाएगा। पोस्टमार्टम भी कानपुर नगर में होगा। परिजन थाने आए उनकी एफआईआर तत्काल दर्ज की जाएगी।
रवींद्र नाथ सिंह यादव, एसओ ठठिया थाना, जिला कन्नौज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed