{"_id":"56f59d374f1c1b2906f14dbc","slug":"bike-hit-from-bike-three-person-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक दीवार से टकराई, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दीवार से टकराई, तीन युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
शिवराजपुर कसबे में होली पर्व की शाम खेरेश्वर गंगा घाट से लौट रहे तीन बाइक सवार युवक चावल मिल की दीवार से जा टकराए। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने सीएचसी में दम तोड़ दिया।
गुरुवार को थाना क्षेत्र के अजीतराय निवादा गांव निवासी बबलू कुशवाहा (23) पुत्र मोती लाल होली पर्व में रंग-अबीर खेलने के बाद अपने दोस्त नगर पंचायत क्षेत्र के नितिन कुशवाहा (22) पुत्र रामबाबू कुशवाहा और बबलू (24) पुत्र भगवानदीन कुरील निवासीगण वार्ड नंबर एक के संग बाइक पर सवार होकर खेरेश्वर गंगा घाट और मंदिर गए थे।
शाम करीब 4:30 बजे बबलू कुशवाहा उक्त दोनों दोस्तों के साथ बिना हेलमेट के घर लौट रहा था, तभी कसबे के बिजली घर के समीप बबलू तेज रफ्तार बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब तक बबलू बाइक में ब्रेक लगाता तब तक बाइक तेज आवाज के साथ चावल मिल की दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन
दुर्घटना में तीनों का सिर दीवार में जा टकराया। दुर्घटना में बबलू कुशवाहा और नितिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बबलू की सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांवों और वार्डों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।