{"_id":"58bf1f344f1c1bd71adc5f15","slug":"bdo-rebuffs-on-bad-handpumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब हैंडपंप पर बीडीओ को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब हैंडपंप पर बीडीओ को फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर ब्लाक परिसर में नालियां चोक होने पर नाराजगी जताते सीडीओ केके गुप्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सीडीओ ने अकबरपुर ब्लाक परिसर का निरीक्षण किया। ब्लाक कार्यालय का निर्माण कार्य पौने दो साल से अधूरा होने पर निर्माणदायी संस्था के जेई को फटकार लगाई। ब्लाक कार्यालय का हैंडपंप खराब होने और पानी टंकी में कबाड़ इकट्ठा होने पर बीडीओ को चेतावनी देकर व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा।
सदर ब्लाक कार्यालय का सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने दोपहर में निरीक्षण किया। ब्लाक कार्यालय की छत डलवाने और प्लास्टर के लिए 15 जुलाई 2015 को कार्यदायी संस्था को आठ लाख रुपये में आर्डर पास होना मिला। पौने दो वर्ष बीत जाने के बावजूद कार्य पूरा नहीं हो सका।
सीडीओ ने आरईएस के जेई प्रशांत कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ब्लाक सभाकक्ष की दीवारों पर सीलन देख रखरखाव करने को कहा गया। ब्लाक कार्यालय में कृषि विभाग के राजकीय बीज गोदाम में जिप्सम की बड़ी संख्या में खराब पड़ी बोरियां देख इंचार्ज राजेश श्रीवास्तव से जानकारी ली।
विज्ञापन
स्टोर इंचार्ज ने छह हजार बोरियां आने की बता कही। जो खराब हो गई हैं। सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी को मौके पर बुला कर जिप्सम बोरियाें को हटवाने के निर्देश दिए। वहीं ब्लाक कार्यालय का हैंडपंप खराब मिला और पानी टंकी में कबाड़ इकट्ठा मिला।
सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी बब्बन राय को जम कर फटकारा। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए हैंडपंप रिबोर कराने और टंकी की सफाई करा कर जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए।