{"_id":"5820de394f1c1ba16fb3789e","slug":"balaji-temple-including-the-silver-crown-stolen-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":" बालाजी मंदिर से चांदी के मुकुट समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी मंदिर से चांदी के मुकुट समेत लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में जांच करती फोरेंसिक टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा अकबरपुर के बालाजी धाम मंदिर में रविवार रात चोरों ने बाउंड्री में सुरक्षा के लिए लगे नुकीले तारों को काट कर देवी-देवताओं के चांदी मुकुट, गदा, सोने का हार, चांदी का छत्र, नाक की नथ, ठाकुरजी की सिंहासन सहित अष्टधातु की कीमती मूर्ति व पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
अकबरपुर कस्बा स्थित बालाजी मंदिर के प्रबंधक व महंत राजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह मंदिर परिसर में बने कमरे में मंदिर कमेटी के सदस्य संजय गुप्ता संग सो रहे थे। रात में मंदिर के बाएं तरफ खेत के रास्ते से चोरों ने मंदिर की बाउंड्री में सुरक्षा के लिए नुकीले तारों को काटकर परिसर में घुस गए।
चोरों ने चैनल व दरवाजे के तालों को गैस कटर से काटकर चांदी के सात मुकुट, दो चांदी की गदा, दो पीतल की गदा, माता की नाक की नथ, सोने का हार, बालाजी का चांदी का छत्र, सिंहासन सहित अष्टधातु के ठाकुरजी की मूर्ति, पीतल व तांबे के बर्तन सहित दो लाख रुपये के आभूषण चरा ले गए। सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी अश्वनी मिश्रा मेनगेट खोलकर अंदर आए तो ताले टूटे देखकर शोर मचाते हुए इसकी जानकारी अंदर सो रहे महंत व साथी को दी।
विज्ञापन
उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज हरीकृष्ण त्रिपाठी ने जांच पड़ताल की। बालाजी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपीकृष्ण ओमर ने पुलिस में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गौरतलब है कि घटनास्थल से अकबरपुर कोतवाली महज 100 मीटर की दूरी पर है।