फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   bad crop from rain

आंधी के बाद हुई बारिश, फसलों को नुकसान

Mon, 28 Mar 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
bad crop from rain
बारिश शुरू होने पर घाटमपुर के मुख्य चौराहे का दृश्य। - फोटो : amarujala
मौसम को लेकर वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान शत-प्रतिशत सही निकला। रविवार की शाम आंधी आने के साथ ही बारिश भी हुई। जबकि, देर शाम आसमान बादलों से ढका था और बूंदाबांदी का क्रम जारी था। मौसम का रुख देखकर किसानों के हलक सूख रहे हैं। खेतों में रबी की फसलें पककर कटने के लिए तैयार खड़ी हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर अगले 48 घंटे के दौरान तेज रफ्तार हवाएं चलने और बारिश होने की आशंका जताई थी। रविवार की शाम मौसम वैज्ञानिकों की आशंका सच साबित हुई। धूलभरी आंधी आने के साथ ही तकरीबन 20 मिनट तक जमकर बारिश हुई, जिससे खेतों में पकी खड़ी और खलिहानों में काटकर रखी गई रबी की दलहनी और तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन


वहीं किसानों ने बताया कि पानी बरसने से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचेगा।  आंधी और बारिश शुरू होने से सड़कों पर सन्नाटा रहा। रोड पर चलने वाले वाहनों को हेडलाइटें जलानी पड़ गईं। जबकि, कच्चे रास्तों में बारिश के पानी से दलदल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतारा, सजेती और भीतरगांव समाचार प्रतिनिधियों के अनुसार रविवार की शाम आंधी आने और बारिश होने से रबी की फसलों के साथ ही आम की फसल को भी नुकसान पहुंचना तय है। यमुना कटरी के किसानों ने बताया कि तेज आंधी में रेती में बोई गई सब्जी की फसलों की बेलें और पौधे टूटने से नुकसान हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed