फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   awarded to meritorious student

मेधावी छात्रों का अलंकरण, छात्रवृत्ति भी बांटी

Wed, 02 Dec 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान दिया जाना निहायत जरूरी है। प्रतिस्पर्धा के युग में छात्रों को भी शुरू से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए। लक्ष्य पर बढ़ते रहो सफलता स्वयं ही आपके कदम चूमेगी। महर्षि दयानंद बब्बूलाल इंटर कालेज (उमरी) के वार्षिकोत्सव पर शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने यह विचार रखे।
विज्ञापन


मंगलवार को महर्षि दयानंद बब्बूलाल इंटर कालेज का संस्थापक दिवस और वार्षिकोत्सव साथ-साथ मनाया गया। इसमें बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के कई इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, प्रबंधतंत्र से जुड़े लोगों के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कालेज के अनुशासन और छात्रों की प्रतिभा की तारीफ की। मुख्य अतिथि ने वर्ष 2015 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थापक ओमप्रकाश आर्य के नाम से निर्धन छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की चेकों का भी वितरण किया गया।
कालेज के प्रबंधक अमित आर्य ने अतिथियों का सम्मान किया।

समारोह का संचालन कालेज के प्रधानाचार्य आरके सचान ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति से जुड़े लोग, छात्रों के अभिभावक और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहे।


मंच पर रामलीला क्षेत्र के सुप्रसिद्ध व्यास अशोक सारस्वत और सागर सिंह के साथ तबला वादक सुशील द्विवेदी ने संगीत के सुरों की छटा बिखेरी तो वहां उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed