फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Auto rider robbers rob purse couple, two arrested

ऑटो सवार बदमाशों ने दंपति से पर्स लूटा, दो गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रायपुर में ऑटो सवार बदमाशों ने दंपति से रुपयों से भरा पर्स छीनकर भाग निकले। पुलिस ने तीन घंटे बाद ही दो बदमाशों को धर दबोचा। जबकि दो बदमाश मौके से भाग निकले।  रनियां चौकी इंचार्ज अनूप कुमार दुबे ने बताया कि दो बदमाशों को पकड़ा गया है। पूछताछ कर साथी बदमाशों की धरपकड़ और रुपये बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
रहीमपुर निवासी अली अहमद ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी रहीशा बानो के साथ रनियां स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में रुपये जमा कराने आए थे। बैंक कर्मियों के इंकार पर वह रायपुर शाखा में जाने के लिए ऑटो सवार हुए।
विज्ञापन


ऑटो में पहले से चार युवक सवार थे। रायपुर पहुंचकर उनकी पत्नी ने किराया देने के लिए पर्स निकाला, तभी ऑटो सवार बदमाश पर्स छीनकर कानपुर की ओर भाग निकले। उन्होंने रिश्तेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदार उन्हें लेकर चौकी पहुंचे और पुलिस को लूट की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पर्स में 30 हजार रुपये थे। इसके बाद चौकी इंचार्ज उन्हें जीप में बैठाकर कानपुर की ओर गए, लेकिन लुटेरों को कोई सुराग नहीं लगा। वापसी में हाईवे के किनारे ऑटो खड़ा देख अली अहमद के शोर मचाने पर ऑटो सवार लुटेरों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को धर दबोचा। जबकि उनके दो साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed