फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Authorities were not fired undeniable peaceful solution

प्रशासन ने नहीं निकाला था शांतिपूर्ण निर्विवाद हल

Wed, 17 Aug 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर रसूलाबाद निवासी बलराम शर्मा के 20 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास के पास बेहोश हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने अगले दिन आनन फानन में उसे जमीन पर कब्जा दिलाया था। कब्जा दिलाने के दौरान कुछ लोगों ने उसी वक्त विरोध जताया था, लेकिन तब मामले को गंभीरता से लेकर शांतिपूर्ण ढंग से समस्या का निर्विवाद हल नहीं कराया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बलराम शर्मा का खेत जहां पर था उसके कुछ हिस्से में करीब पांच वर्ष पहले सड़क बना दी गई थी। इस पर बलराम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए पर सुनवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर उसने न्याय के लिए लखनऊ का रुख किया था। लखनऊ में बेहोशी के बाद जब मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो जिला प्रशासन जागा। तहसील के अधिकारियों ने जब मौके पर जाकर नाप-जोख कराई तो जिस जगह सड़क बनाई गई थी वहां बलराम का खेत निकला था। इसके बाद ट्रैक्टर से सड़क के उक्त हिस्से को जुतवाकर खेत में मिला दिया गया। इससे सड़क का आवागमन बंद हो गया था।
विज्ञापन


बीते दिनों जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने सड़क पूर्ण कराकर आवागमन की समस्या का समाधान कराने की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता को सौंपी थी। इसके बाद यह मामला कागजी कार्यवाही में उलझा हुआ है। वहीं किसान के खेत में सड़क आखिर कैसे बनीं, सड़क का स्टीमेट बनाने के दौरान किन-किन इंजीनियरों ने लापरवाही बरती, यह जानने की जरूरत भी अब तक प्रशासन ने नहीं महसूस की है। ग्रामीणों की मानें तो सड़क पर आवागमन बंद होने के कारण भी तमाम ग्रामीण बलराम के विरोधी हो गए थे। हालांकि तब पुलिस बल ने लाठियां पटककर विरोध करने वालों को खदेड़ दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में जांच कराकर उन अधिकारियों व अभियंताओं को दंडित करना चाहिए जिन्होंने मनमाने तरीके से किसान के खेत में रोड बनाकर विवाद को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed