फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Aunt arrived at the village shrine cabinet minister Shivpal Singh Balaji

आंट गांव के बालाजी धाम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह

Wed, 14 Sep 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
Aunt arrived at the village shrine cabinet minister Shivpal Singh Balaji
शिवपाल सिंह पहलवानों के हाथ मिलवाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
 कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चार साल में प्रदेश के विकास को गति दी है। इसलिए अगली सरकार समाजवादी की हो यह आप लोगों की जिम्मेदार है। कहा कि सचेंडी से आट गांव तक सड़क चौड़ीकरण करने वाली मांग मान ली है।
विज्ञापन


मंगलवार को आट गांव पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने बालाजी धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की।  


मंगलवार को बुढ़वा मंगल पर बालाजी धाम पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हर व्यक्ति व वर्ग के लिए सपा सरकार ने काम किए हैं। प्रदेश सरकार कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के साथ ही सभी खेलों को मौका दे रही है। खिलाड़ियों व पहलवानों को चाहिए कि वह खेल भावना से खेलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करे। यहां पर उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराई।
विज्ञापन



इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी केके गुप्ता, एसपी पुष्पांजलि माथुर, एमएलसी कल्लू यादव, वीरसेन यादव, रामसिंह यादव, सुनील जोगी, उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी, नीरज सिंह, महंत अशोक अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजू यादव, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, भरत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवपाल ने पहलवानों के देखे दांव पेच- शिवली। शिवपाल सिंह यादव को राजनीति में महारत हासिल है। उन्होंने आंट गांव में दंगल में पहलवानों के हाथ मिलाकर काफी देर कुश्ती भी देखी व पहलवानों के दांवों को जमकर सराहा।


उन्होंने बमबम बहराइच व राधे कानपुर के हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरूआत कराई, जिसमें बाजी बमबम के हाथ रही। शिवपाल ने कहा कि उन्हें भी कुश्ती का बहुत शौक है। कई दांव उन्हें आज भी याद है।


लोकनिर्माण विभाग की चुस्ती देखने काबिल- शिवली। कैबिनेट मंत्री के आगमन पर लोकनिर्माण विभाग एक पैर पर खड़ा रहा। कई बार मौसम बिगड़ा पानी बरसा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पसीना ही आता रहा। कच्ची सड़क खराब हुई तो तुरंत गिट्टी डालकर चलने लायक बना दिया गया। शिवपाल ने एसपी से कुछ देर अलग बात की।


-
फायर दस्ता ने दिखाया दम- रनियां। अग्निशमन विभाग के अधिकारी हेलीकाप्ट के समीप टैंकर के साथ जमे थे। साथ ही कई उपकरण आपात काल के लिए तैयार कर रखे थे। हालांकि इन चीजों की जरूरत नहीं पड़ी और आम लोगों ने फायर विभाग की सक्रियता देख कहा कि ऐसे हर समय चुस्ती दिखनी चाहिए।



हेलीकाप्टर देखने के लिए उमड़ी भीड़- रनियां। आंट गांव में पहली हेलीकाप्टर देखने के लिए करीब से देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हेलीकाप्टर 2.45 पर जैसे ही उतरा पास में देखने के लिए होड़ लग गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से लोगों को सम्हाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed