फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   animal cut bussiness catch, two person arrest

रिंद नदी के किनारे चल रहा गोकशी का धंधा

Thu, 14 Jan 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पड़री-लालपुर और परौली गांवों के बीच काफी दिनों से चल रहे गोकशी के धंधे का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात गांववालों की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी लोडर में मांस लादकर भाग निकले। पैदल भाग रहे दो किशोरों को पकड़ लिया गया। घटनास्थल से काटी पशु अवशेष बरामद किए गए हैं।


पतारा चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गत मंगलवार की देररात 2.30 बजे के आसपास पड़री-लालपुर गांव निवासी किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को गांव के बाहर गोकशी होने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताई गई जगह की घेराबंदी करनी शुरू की।पुलिस दल आने की भनक लगते ही गौकशी करने वाले लोडर में काटी गई गायों का मांस लादकर भाग निकले।

बताया कि रिंद नदी के बीहड़ इलाके में पुलिस भाग रहे लोडर को नहीं पकड़ पाई। जबकि, घटनास्थल से पैदल भाग रहे दो किशोरों नौशाद पुत्र सद्दीक और अर्से आजम पुत्र सईद निवासी पड़री-लालपुर को गांववालों की मदद से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए दोनों किशोर खून से सने हुए थे। थाने में उन्होंने भागे हुए अन्य गोकशों के नाम-पते बताए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लोडर में गोमांस लादकर भागे लोगों में पड़री-लालपुर गांव निवासी सईद पुत्र जामिन और डेरापुर (कानपुर देहात) निवासी जमील और दो अन्य (अज्ञात) समेत छह लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


बताया कि मौके से बरामद दो मवेशियों की खाल, सींग, खुर, मांस के लोथड़े और पूंछों का पशु चिकित्सक से परीक्षण करवाया गया, जिसमें डाक्टर ने गायों के अंग होने की पुष्टि की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed