{"_id":"5830bc894f1c1b5c568fe318","slug":"agriculture-commission-must-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि आयोग का गठन होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि आयोग का गठन होना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
अपना दल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करतीं राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने के साथ-साथ कृषि आयोग के गठन समय की जरूरत बताया। कहा कि कृषि को उद्योग का दर्जा मिलना चाहिए।
कृष्णा पटेल शनिवार को कस्बे में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि किसान और नौजवानों की खुशहाली के बिना देश का विकास संभव नहीं हैै। कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाना चाहिए। साथ ही कृषि आयोग का गठन किया जाए और कृषि को उद्योग का दर्जा प्रदान किया जाय।
विशिष्ट अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना दल की स्थिति को लेकर वह संतुष्ट नहीं हैं। पदाधिकारियों से सख्ती भरे लहजे में हिदायत देते हुए पल्लवी ने कहा कि बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक में शून्य की स्थिति पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है। बताया कि बिना संघर्ष के सफलता नहीं मिलती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार बनाने में युवाओं का अहम योगदान रहा था। युवा ही देश का भावी भविष्य हैं। इसलिए पार्टी में युवाओं की भागेदारी होनी चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा की गई बड़े नोटों की पाबंदी को उन्होंने आर्थिक अकाल की संज्ञा देते हुए कहा कि यह जोखिम भरा, लेकिन अच्छा कदम है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना दल के जिलाध्यक्ष डा.आरएस सचान, रामप्रकाश पटेल, जितेंद्र कुरील, उदय नरायन कोरी, रामसेवक सचान, महेंद्र पटेल, आरवी सिंह पटेल, मृदुल पटेल और ओम नरायन सचान (मुनीम जी) आदि मौजूद रहे।