फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   agra lucknow express way

लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा मकनपुर

Wed, 10 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
जिंदाशाह मदार की मकनपुर नगरी अब जल्द ही देश दुनिया में महती अहमियत रखने वाला ताजमहल की नगरी आगरा जुड़ जाएगा। इसके साथ ही मकनपुर देश की राजधानी दिल्ली और सूबे की राजधानी लखनऊ से सीधे तौर से कनेक्ट हो जाएगा। प्रदेश सरकार के द्वारा  मकनपुर की एतिहासिकता को देखते हुए लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस बनने का निर्माण लगातार जारी है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे के निर्माण से मकनपुर की कनेक्टविटी देश के सभी मुख्य शहरों से हो जाएगी।
मकनपुर शरीफ की इबादत के लिए भारत ही नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका, इराक, ईरान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान देशों से भी जायरीनों का आना-जाना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मकनपुर को देश के सबसे आधुनिक हाइवे से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


कन्नौज जनपद के समीप स्थित मकनपुर कसबे में क्षेत्रीय विधायक और राज्य मंत्री अरूणा कोरी कई प्रकार की योजनाओं पर लगातार काम कर रही हैं। उनकी माने तो बिल्हौर के सभी ऐतिहासिक स्थलों पर आने-जाने के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं, इसके साथ ही देश के दूसरे प्रांतों और दुनिया के कई देशों से आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बन जाने से दिल्ली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव सहित प्रदेश की राजधानी का सफर कुछ ही घंटों में पूरा किया जा सकेगा। तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है, राष्ट्रीय राजमार्ग 91 अर्थात् जीटी रोड का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। एनएच 91 के परियोजना प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि एक निजी संस्था के द्वारा गत महीनों अलीगढ़ से कानपुर पर विस्तार पूर्व जीटी रोड के चौड़ीकरण की कार्रवाई पूरी करा ली गई है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन विभाग एवं प्रदेश सरकार के मध्य 15 फरवरी तक बैठक की योजना है बैठक में डीपीआर के आधार पर जीटी रोड पर काम शुरू होने की संभावना है।

अलीगढ़ से कानपुर के मध्य उन कसबों और नगरीय क्षेत्रों में बाईपास निकालने की योजना है जो करीब चार किमी. के विस्तार में बसे हुए हैं साथ ही जीटी रोड को मोड रहित बनाने के लिए जमीन अधिगृहीत की जाएगी। बैठक के बाद ही टेंडर फिर कार्य आरंभ होगा।


जिला प्रशासन द्वारा मुसाफिर खाने में पीपीपी माडल से करीब 40 लाख रुपये से कम्यूनिटी हाल का निर्माण भी लगातार जारी है। अभी तक पुराने मुसाफिरखाने में रुक जायरीन मेला का लुत्फ लेते थे, लेकिन करीब चार सैकड़ा की क्षमता वाले माडर्न कम्युनिटी हाल बनने से और अधिक जायरीनों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed