फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   After 34 hours on the Delhi-Howrah rail route

34 घंटे बाद चालू हुआ दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग

Fri, 30 Dec 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
After 34 hours on the Delhi-Howrah rail route
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
रूरा में सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस हादसे के 34 घंटे बाद शाम को ट्रैक बहाल कर दिया गया। डाउन लाइन से पहली बस्ती रैक मालगाड़ी गुजारी गई। इसके बाद श्रमशक्ति एक्सप्रेस के खाली रैक को कानपुर के लिए पास किया गया। वहीं, अप लाइन चालू करने के लिए रेलवे की टीम देर रात तक जुटी रही।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह अजमेर जा रही अजमेर सियालदह एक्सप्रेस रूरा के पास हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें 14 डिब्बे पटरी से उतर गए और दो डिब्बे नहर में गिर गए। हादसा इतना भयानक था कि देखने वाले लोग भी कांप गए। हादसे के बाद से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग ठप हो गया। इस रूट की तमाम ट्रेनों को डायवर्ट कर दूसरे रूटों से गुजारा गया। हादसे के दूसरे दिन रेेलवे कर्मियों की टीम ट्रैक को क्लियर करने दिन रात जुटी रही। 34 घंटे बाद शाम 4:55 बजे बस्ती बाक्स को डाउन लाइन से गुजारकर ट्रायल किया गया। आधे घंटे बाद श्रमशक्ति
विज्ञापन

एक्सप्रेस के खाली रैक को कानपुर के लिए रवाना किया गया।

वहीं, अप  लाइन को चालू करने के लिए रेलवे की  इंजीनियरिंग टीम जुटी रही। देर राततक ट्रैक चालू किए जाने की संभावनाएं थीं। वहीं, हादसे के बाद डैमेज हुए पुल की मरम्मत की गई है। क्रेन ने सभी डिब्बों को पटरी से हटाकर किनारे डाल दिया है। रेलवे के इस आपरेशन के समय उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना और डीआरएम एसके पंकज सहित तमाम रेलवे के उच्चाधिकारी रूरा में कैंप किए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed