फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Affidavit of Newspaper Vendor Union

समाचार पत्र विक्रेता संघ का शपथग्रहण 

Sat, 23 Sep 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sat, 23 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Affidavit of Newspaper Vendor Union
  समाचार पत्र वितरकों के शपथग्रहण में बोलते एसडीएम संजय कुमार और मंच पर उपस्थित विधायक कमलरानी। - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर कसबा स्थित सचान गेस्ट हाउस में समाचार पत्र विक्रेता संघ का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कमलरानी ने कहा कि समाचार पत्र वितरकों का काम काफी जोखिम भरा है। कहा कि विपरीत स्थितियों से जूझते हुए चाहे झमाझम बारिश हो रही हो अथवा पाला-कोहरा गिर रहा हो या लू के थपेड़े तन झुलसा रहे हों। समाचार पत्र वितरक घर-घर समय से अखबार पहुंचाते हैं। कहा कि हम आप लोगों के जज्बे को सलाम करते हैं। 
विज्ञापन

समारोह में विशिष्ट अतिथि एसडीएम संजयकुमार ने समाचार पत्र विक्रेताओं/वितरकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही प्रिंट मीडिया का प्रसार शहरों-कस्बो से लेकर बीहड़ के गांवों तक में पैठ बनाए है। समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ संरक्षक सुरेंद्र यादव, कानपुर नगर के जिला उपाध्यक्ष विजय यादव, पवन गुप्ता, विकास कुमार, राहुल तिवारी, मुकेश तिवारी, योगेश शुक्ला, संजय मिश्रा भी उपस्थित रहे। जबकि, स्थानीय स्तर पर मोनू पंडित, कार्यवाहक अध्यक्ष टिंकू बाजपेई, बृजेश अवस्थी, पवन कुमार, रमेश यादव, जय नारायण दीक्षित, प्रमोद कुमार, आनंद कुमार सविता, अजीत भदौरिया, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजू गुप्ता, मदन गोपाल और पुरुषोत्तम अवस्थी समेत सभी समाचार पत्र वितरक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed