फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   action agnist police

पूर्व फौजी को पीटने वाले पुलिसकर्मी का निलंबन हो

Sat, 19 Mar 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Sat, 19 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
पिछले मंगलवार को अकबरपुर कोतवाली और सदर चौकी पुलिस द्वारा पूर्व सैनिक और पत्नी की पिटाई का मामला लगातार तूल पकड़ा जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एडीएम प्रशासन से मिले।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सैनिकों ने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की। इस दौरान पीड़ित पूर्व सैनिक ने एडीएम को पुलिस की पिटाई से आई चोटों को दिखाकर दोबारा मेडिकल कराने की मांग की। दोपहर को पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर वार्ता की। वहीं, पुलिस कर्मियों को निलंबित किए जाने का आश्वासन न मिलने पर फौजी उग्र होकर आगे की रणनीति बनाने शुक्ल तालाब पहुंच गए।  
विज्ञापन


 शुक्रवार को बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता से मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पिटाई का शिकार हुए पूर्व फौजी स्वर्ण सिंह ने अपनी चोटों को दिखाया। इसी क्रम में पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता के क्रम में पूर्व सैनिक सामाजिक सेवा समिति अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को अन्य थाने में स्थानांतरित किए जाने का आश्वासन दिया था। इस पर पूर्व फौजी और संगठन तैयार नहीं है। मामले में जब तक दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित नहीं किया जाएगा। पूर्व सैनिक अपनी मांग पर अड़े रहेंगे। एसपी से विफल होने के बाद पूर्व सैनिक उग्र होकर आगे की रणनीति तैयार करने के लिए शुक्ल तालाब को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed