घाटमपुर (कानपुर)। गुरुवार शाम मुगल रोड पर घुघुवा और साखाजनवारा गांव के बीच गुरुवार शाम बोलेरो ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो में आग लगने से धू-धूकर जल गई। बोलेरो का चालक मौके से भाग गया। बोलेरो बिहार में प्रवासी मजदूरों को पहुंचाकर राजस्थान लौट रही थी।
हादसे में बाइक सवार कस्बा जहानाबाद (फतेहपुर) के मोहल्ला दारागंज निवासी फिरोज खान (55) की मौके पर मौत हो गई। जबकि, उसका बेटा फैजल खान (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। फैजल को सीएचसी के डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया। घायल फैजल खान ने बताया कि वह पिता के साथ रसूलाबाद (कानपुर देहात) गया था और वहां से जहानाबाद, फतेहपुर लौट रहा था। पिता ठेकेदार थे।