{"_id":"58f91c4d4f1c1b977147058f","slug":"a-man-s-bike-looted-by-placing-a-tampered-sword","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लगाकर युवक की बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा लगाकर युवक की बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर रोड पर पहाड़ीपुर के निकट गुरुवार को दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने तमंचा लगाकर युवक से उसकी बाइक छीन ली। लुटेरों के तमंचे से भयभीत उक्त युवक मौके से भागने लगा तो लुटेरों ने पीछे से युवक पर फ ायर झोंक दिया। फ ायर मिस हो जाने से वह बच गया। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
रसूलाबाद के ढकपुरवा गांव निवासी सिराज अली पुत्र साकिर अली अपनी बाइक से औनाहां गांव स्थित ससुराल से पत्नी रुखसार बानो को लेने जा रहा था। रास्ते में पहाड़ीपुर के निकट जैसे ही पहुंचा था कि पीछे से अज्ञात बाइक सवार चार लुटेरों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली।
मुंह में तमंचा अड़ाकर उससे बाइक छीन ली। सिराज डरकर मौके से भागने लगा तो बदमाशों ने उस पर फ ायर झोंक दिया। फ ायर के मिस होने से वह बच गया। इसके बाद उसने घर में फोन कर जानकारी दी। इस पर उसके पिता मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह थाने पहुंचा। वहां पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
सिराज ने बताया कि लुटेरों में एक हरा और एक लाल गमछा मुंह में बांधे हुए था। जबकि, दो लुटेरे मुंह खोले हुए थे। लूट की सूचना से रसूलाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिलमणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।