फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   70 people sick due to fever in Shankarpur village

घाटमपुर। तीसरी फाइल (बुखार)

Mon, 26 Aug 2019 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
70 people sick due to fever in Shankarpur village
भीतरगांव (कानपुर)। विकास खंड की गांव पंचायत बौहार के मजरा शंकरपुर में बुखार से बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। गांववालों ने बताया कि कोई भी ऐसा घर नहीं है जहां पर बुखार के रोगी न हों। बताया कि करीब 70 लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी बिहारी कुशवाहा, सर्वेश, हेमंत, अदेश कुमार और हेमंत कुशवाहा ने बताया कि उनके गांव की आबादी करीब 600 के आसपास है। बताया कि बीते एक सप्ताह पहले एक-दो लोग बुखार की चपेट में आने शुरू हुए और धीरे-धीरे करीब 70 लोग बीमार हो गए हैं। बताया कि बीमारों में बच्चों की संख्या अधिक है। इनमें अंशू (7), अंकुश (8), अतर सिंह (25), विनोद (27), राधा (17), कृष्णा (6), सुमन देवी (22), गुड्डन देवी (9), कंचन (10), रीना (16), कोमल (8), शिवा (12), सत्यम (8) और रेखा देवी (36) सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

गांववालों ने बताया कि मरीजों को पड़ोसी कस्बा जहानाबाद (फतेहपुर) ले जाकर इलाज करवा रहे हैं। जबकि, कुछ लोग स्थानीय स्तर पर निजी डॉक्टरों से अपना इलाज करवा रहे हैं। बताया कि तीन मरीजों ने अपने खून की जांच कराई है जिसमें वायरल फीवर होने की बात सामने आई है। गांववालों ने यह भी बताया कि कुछ झोलाछाप गांववालों को डेंगू और मलेरिया का भय दिखाकर उपचार के बहाने रुपये ऐंठने की भी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गांववालों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से बुखार फैला हुआ है और बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। लेकिन, अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं आई है। वहीं, सीएचसी भीतरगांव के अधीक्षक डॉ.अजय मौर्या ने बताया कि वह गांव की आशा से इस बारे में रिपोर्ट तलब करेंगे। जबकि, गांव में बुखार के मरीजों के इलाज के लिए सोमवार को टीम भेजने की भी व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed