{"_id":"591cab164f1c1b9c0cf23969","slug":"70-goats-recovered-from-loader","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर से 70 बकरियां बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर से 70 बकरियां बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
अराोपी
- फोटो : अमर उजाला
पशुओं के साथ किस हद तक क्रूृरता बरती जा रही है, इसकी बानगी चेकिंग के दौरान पकड़े गए एक लोडर में दिखी। बुधवार को शिवली पुलिस ने एक लोडर से 70 बकरियों को बरामद किया। बकरियों को ठूंसकर भरा गया था। पकड़े गए लोडर से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
शिवली कोतवाली पुलिस बुधवार को चेकिंग कर रही थी। तभी बकरियों से भरा लोडर दिख गया। एसआई संतोष कुमार ने बताया कि लोडर में बकरियों को बुरी तरह से ठूस ठूसकर भरा गया था। पुलिस ने लोडर को सीज कर दिया। पुलिस ने लोडर के ड्राइवर व सवार आलोक कुमार निवासी आंकिन बिल्हौर और विपिन कुमार निवासी नदशिया गुरसहायगंज जिला कन्नौज को पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।