{"_id":"58c9a6d94f1c1b6a3732bdf6","slug":"64-thousand-examinees-to-be-examined-in-141-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"141 केंद्रों में 64 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
141 केंद्रों में 64 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Thu, 16 Mar 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर इंटर कॉलेज में डेस्क पर रोलनंबर की स्लिप लगाते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। नकलविहीन परीक्षा करवाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। इसके लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से परीक्षा करवाए जाने की तैयारी है। पहली बार यूपी बोर्ड की परीक्षा करवाने के लिए बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।
कानपुर देहात जनपद में इस बार 141 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल में बालक 19 हजार 458, बालिकाएं 15 हजार 127 परीक्षा में शामिल हाेंगी। इसी तरह से इंटरमीडिएट में 16 हजार 194 बालक और 13 हजार 782 बालिकाएं परीक्षा में पंजीकृत हैं।
इसके अलावा 6 सदस्यीय सचल दल डीआईओएस की अध्यक्षता में सक्रिय रहेगा जो कि परीक्षा केंद्र में छापा मारकर नकल रोकने की कार्रवाई करेगा। पिछली बार की बोर्ड परीक्षा में 10 केंद्रों में नकल मिलने एवं सामूहिक नकल करवाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करवाया गया था। ऐसे कॉलेज इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बन सके। परीक्षा से एक दिन सभी परीक्षा केंद्रों में डेस्क पर परीक्षार्थी के नाम की स्लिप लगाने, पेयजल, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती रही।
विज्ञापन
डीआईओएस प्रेमप्रकाश मौर्य ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश हैं कि पूरी तरह से नकल विहीन परीक्षा करवाना है, यदि कहीं गड़बड़ी मिलती है तो सीधे एफआईआर करवाई जाएगी। इसमें कोई रियायत नहीं मिलेगी।