फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   63 teachers not reaching the examination centers

परीक्षा केंद्रों में नहीं पहुंचने वाले 63 शिक्षकों पर गाज

Sat, 18 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Sat, 18 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
63 teachers not reaching the examination centers
यालय में तैसंदलपुर के सुरासी प्राथमिक विद्यार परीक्षा कक्ष।
यूपी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। डीआईओएस ने 63 ऐसे शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब सही नहीं मिलने पर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


कानपुर देहात जनपद में चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में पहली बार बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की मदद नहीं ली जा रही है। माध्यमिक शिक्षा के तहत इंटर कॉलेज, वित्तविहीन कॉलेज के साथ राजकीय कॉलेजों के शिक्षकों एवं कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा इस बार गड़बड़ी रोकने के लिए न ाम से शिक्षकों की ड्यूटी लगी हैं। इसमें करीब 63 शिक्षक भी सामने निकलकर आए। जिन्हाेंने अपने परीक्षा केंद्र में ज्वाइन नहीं किया। इसकी शिकायत जब केंद्र व्यवस्थापकाें ने की तो डीआईओएस ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
विज्ञापन


डीआईओएस प्रेमप्रकाश मौर्य ने बताया कि परीक्षा ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद मुकदमा दर्ज करवाया जा सकता है। इसके अलावा 13 प्रधानाचार्य भी ऐसे हैं। जिन्होंने समय से शिक्षकों को रिलीव नहंी किया है। इस पर भी कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए संबंधित स्कूलों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था करवा दी गई है। संदलपुर के प्राथमिक विद्यालय में 112 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां पर बच्चों के बैठने तक का सीटिंग प्लान तैयार किया गया है।


बीएसए शाहीन ने बताया कि 18 मार्च से 29 मार्च तक परीक्षाएं होंगी।  इसके बाद 28 से 29 मार्च के बीच परीक्षाफल तैयार किए जाएंगे। 30 मार्च को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed