फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   60 per cent reservation for OBC-Kushvaha

पिछड़ों को 60 फीसदी आरक्षण मिले-कुशवाहा

Sun, 07 Aug 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
60 per cent reservation for OBC-Kushvaha
बोलते बाबू‌‌सिंह कुशवाहा
जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा है कि अभी पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण मिल रहा है, इसे 60 फीसदी किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन


जो भी पार्टी उनकी इस मांग का समर्थन करेगी, उसी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में तालमेल करने पर उनकी पार्टी विचार करेगी। वे प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। यहां अकबरपुर में शनिवार को पार्टी की जनसभा में उन्होंने भीड़ के सामने यह एलान किया कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य उनकी पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि आरक्षण का मुद्दा युवा पीढ़ी से जुड़ा हुआ है। पिछड़े वर्ग के युवाओं को आरक्षण का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासन-सत्ता में पहुंच वाले लोग ही आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। जरूरतमंद युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उनकी पार्टी पिछड़ों को 60 फीसदी आरक्षण की मांग करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन पर एनआरएचएम घोटाले का झूठा आरोप लगाया गया। बहुजन समाज पार्टी ने उनसे धोखा किया और बसपा का साथ तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दिया। बसपा के दबाव में कांग्रेस ने सीबीआई का दुरुपयोग कर उन्हें एनआरएचएम घोटाले में फंसाया और जेल में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी दलितों व पिछड़ों का वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है।  इसके पहले कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा को चांदी का मुकुट व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंच के राष्ट्रीय महासचिव रामसनेही ओमर, प्रभारी पश्चिमी उप्र. इरफान इरशाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed