फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   6 policemen injured

सूमो पलटने से एसओ समेत 6 पुलिस कर्मी घायल

Wed, 04 Jan 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Wed, 04 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
6 policemen injured
जिला अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों का हाल चाल लेते एसपी।
 हाईवे पर कांधी गांव के पास मंगलपुर थाने की पुलिस की सूमो पलटने से इंचार्ज थाना प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कांधी चौकी व पुलिस हेल्पलाइन के कर्मियों ने उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना मंगलपुर के थाना प्रभारी एसपी सिंह, सिपाही शत्रुघ्न सिंह, एचसीपी विजय बहादुर, पैरोकार हरीशंकर, राजेश और चालक गौरव सहित डीआईजी की बैठक में शामिल होने के लिए थाने की सूमो से माती मुख्यालय जा रहे थे। जब वाहन कांधी गांव के  पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंची। उसी समय कार का दाहिनी ओर के पिछला पहिये का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। सभी पुलिसकर्मी वाहन के नीचे दब गए।
विज्ञापन


उसी दौरान पुलिस हेल्पलाइन100 नंबर की टीम सहित राजीव कुमार और कांधी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सभी को घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शत्रुघ्न सिंह व एचसीपी की चोट गंभीर होने के चलते हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। जबकि, बाकी अन्य घायलों को जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed