{"_id":"587145c24f1c1bbf11158459","slug":"46-5000-bekaaboo-temptempo-uncontrollable-dropped-into-the-canal-the-death-of-newborn-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो नहर में गिरा, नवजात बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टेंपो नहर में गिरा, नवजात बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लाला भगत पुल के निकट शनिवार को एक बेकाबू टेंपो साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद नहर में जा गिरा। इससे टेंपो सवार एक महिला की नवजात बच्ची डूब गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई है। टेंपो में चालक सहित आठ लोग सवार थे।
सिमरिया ठठिया, कन्नौज निवासी सुधा (30) पत्नी जय सिंह ने बताया कि टेंपो में चालक सहित आठ लोग सवार थे। वह असालतगंज से गैस लेने जा रही थी। लाला भगत पुल के निकट टेंपो साइकिल चालक को टक्कर मारते हुए राम गंगा नहर में जा गिरा। इससे उसकी नाक में चोंट आई है।
वहीं मंजू देवी पत्नी नन्हें निवासी सिमरिया की नवजात बच्ची नहर में डूब गई। अधिक पानी और तेज बहाव होने के चलते बच्ची का पता नहीं लग सका। टेंपो की टक्कर से घायल साइकिल सवार इबरार अली पुत्र मोहब्बत अली निवासी नैनपुर कसमढ़ा तथा सुधा को सीएचसी रसूलाबाद भेजा गया। वहीं नंद किशोर पुत्र होरीलाल, उमाकांती पत्नी अरविंद कुमार, गुड्डी देवी पत्नी रामशरण निवासी सिमरिया ठठिया, कन्नौज बाल- बाल बच गए।
विज्ञापन
टेंपो के नहर में गिरते ही ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से उक्त लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। टेंपो चालक वसीम निवासी सिमरिया मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से टेंपो को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि क्रेन से टेंपो को निकालकर कब्जे में लिया गया है। अभी तक उक्त मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।