फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   45 doctors were missing, pay cut

गायब मिले 45 डाक्टर-कर्मचारियों का वेतन काटा

Tue, 26 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने ड्यूटी के दौरान गायब रहने वाले डाक्टर व कर्मचारियों समेत 45 लोगों का एक दिन का वेतन व मानदेय काटने के आदेश दिए हैं। इस आशय का पत्र उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को भेजकर तत्काल पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि सीडीओ से जिला अस्पताल महिला व पुरुष, सभी एसडएम व तहसीलदारों से सीएचसी व पीएचसी का 22 जुलाई को औचक निरीक्षण कराया गया था। जांच अधिकारियों से मिली आख्या के अनुसार 45 लोग गायब मिले। इनमें जिला अस्पताल के डा. पवन आर्या, डा. जसवंत रत्नाकर, डा. राजीव गुप्ता, डा. अवधेश कटियार, डा. अनूप कुमार, स्टाफ नर्स सुजाता, लैब टैक्नीशियन मनोज, फिजियोथेरेपिस्ट मनीष श्रीवास्तव, अर्दली यतेंद्र बहादुर व विवेक शुक्ला, वार्ड ब्वाय रजनीश शुक्ला, वार्ड आया सुधा कुशवाहा, शोभा त्रिवेदी, रीता कटियार, संविदा पर तैनात पैथालॉजिस्ट डा. एके गुप्ता, आई स्पेशलिस्ट डा. उमेश चंद्रा, आर्थोपेडिक डा. एलआर सचान, पैथालाजिस्ट डा. केके रघुवंशी, चिकित्साधिकारी डा. नीलिमा सिंह, निश्चेतक डा. शालू, डा. अवधेश पांडे का वेतन काटा गया है। जिला अस्पताल में सर्वाधिक 21 डॉक्टर-कर्मचारी गायब मिले थे।
विज्ञापन


इसी तरह सीएचसी डेरापुर के चिकित्साधीक्षक डा. आईएच खान, डा. मनोज गुप्ता, डा. सोनाली आनंद, डा. पवन गुप्ता, वार्ड ब्वाय गनेशकुमार, स्वास्थ्य कर्मी ज्ञान प्रताप, योगेद्र, वीके तिवारी, शांति कटियार, भानु प्रताप, आरएन शुक्ला, राजपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. डीके सिंह, चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक सचान, कर्मचारी कंचन देवी, देवेंद्र कुमार, रानू कटियार, सिकंदरा सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. सुरुचि गुप्ता, डा. विवेक गुप्ता, कर्मचारी रामबाबू, सतीश कुमार, वंदना, मैथा पीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. विमलेश, कर्मचारी आरएन चौधरी, अमित गौतम का एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्रवाई की जानकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महानिदेशक, सीएमओ के अलावा सीएमएस को भी भेज दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed