{"_id":"579bab164f1c1b8b3b21e21b","slug":"24-hectares-of-ponds-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की 24 हेक्टेयर भूमि मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की 24 हेक्टेयर भूमि मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह के आदेश पर तहसील प्रशासन ने नैला ग्राम पंचायत के मजरा कबरा बोझ में तालाब की 24 हेक्टेयर जमीन अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई। अब इस जमीन को ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने अब इस जमीन की खुदाई कराकर गहरा करने की मांग की है ताकि तालाब में अधिक मात्रा में पानी भर सके और गांव का वाटर लेबिल ऊपर उठ सके।
उप जिलाधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि तालाब की जमीन पर खेती करने की शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंची थी। डीएम के निर्देश पर अवैध कब्जों की शिकायत की जांच करने के लिए तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह,लेखपाल अशोक कुमार को मौके पर भेजा गया।
जांच के दौरान अवैध कब्जा पाया गया। तालाबों की जमीन पर रामसेवक, राजेंद्र, सुभाष समेत 40 लोगों ने कब्जा करके उसके खेतों में मिला लिया था। इस पर लंबे समय से उक्त लोग खेती कर रहे थे। इस पर पैमाइश कराने के बाद तालाब की जमीन का सीमांकन हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद कब्जेदारों के चंगुल से पूरी जमीन को बल पूर्वक मुक्त कराया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में यह भूमि दे दी गई। चेतावनी दी गई कि दुबारा यदि किसी ने कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।