{"_id":"b398b6701c102f666f6400c29189a9da","slug":"18-village-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिवराजपुर के 18 गांवों में प्रशासक कराएंगे विकास काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराजपुर के 18 गांवों में प्रशासक कराएंगे विकास काम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर क्षेत्र के निर्वाचित 18 ग्राम प्रधान फिलहाल अभी विकास कराने से वंचित रहेंगे। इन ग्राम पंचायतों में कोरम के अनुसार पर्याप्त संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य नहीं चुने जा सके हैं। जब तक कोरम पूरा नहीं होगा, विकास कराने की जिम्मेदारी प्रशासक की होगी।
ब्लाक के एडीओ पंचायत सुभाष वर्मा ने बताया कि विकास खंड शिवराजपुर की ग्राम पंचायत जादेपुर घस्सा, महाराजनगर, बोझा, कुमीखेड़ा, दहारुद्रपुर, मुस्ता, दिनकरपुर, कुंवरपुर, सुघरदेवा, दहेलिया, रतनपुर, शाहपुरकामा, भटपुरा , निवादा महासरन, रामपुरनरुआ, छतरपुर, निशोन, सैलहा में दो तिहाई पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं।
ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में दो तिहाई सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी होता है और इन ग्राम पंचायतों में सदस्यों की कमी रहेगी। जब तक इन सभी पंचायतों में सदस्य पद के चुनाव नहीं होंगे, तब तक पूरी जिम्मेदारी प्रशासक की होगी।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि किसी प्रकार से ग्राम पंचायत का विकास बाधित न हो।