फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   घाटमपुर। छठवीं फाइल (खेल-खिलाड़ी)

घाटमपुर। छठवीं फाइल (खेल-खिलाड़ी)

Sat, 17 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर। छठवीं फाइल (खेल-खिलाड़ी)
नि:शक्त चंद्रप्रकाश सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी बने
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भीतरगांव (घाटमपुर)। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, भोपाल (मध्य प्रदेश) में कैशियर के पद पर कार्यरत कस्बा भीतरगांव के मूल निवासी चंद्रप्रकाश सविता को एमपी का सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी का खिताब दिया गया है। एमपी सरकार की ओर से 22 से 25 मार्च तक वाराणसी में आयोजित हो रही नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उनका एकल वर्ग से चयन किया गया है। जानकारी होने पर भीतरगांव के लोगों में खुशी है।
भीतरगांव के साधारण परिवार में जन्मे चंद्रप्रकाश सविता को भोपाल (मप्र.) में नौकरी मिल गई तो वह अपने पिता गोरेलाल और मां शिवदुलारी को अपने साथ भोपाल ले गए। वहीं पर बीते दस सालों से निवास कर रहे हैं। कस्बे के लोग बताते हैं कि चंद्रप्रकाश अपने मां-बाप की एकलौती संतान हैं। पड़ोसियों ने बताया कि वह कभी-कभार गर्मी-सर्दी की छुट्टियां मनाने भीतरगांव भी आते हैं, और यहां कई-कई दिन रुककर सभी से मिलते-जुलते हैं।
विज्ञापन




बिना कोच के एकल वर्ग में जगह बनाई
भीतरगांव। भोपाल (मध्य प्रदेश) में निवास कर रहे 34 वर्षीय चंद्रप्रकाश सविता (पैर से) दिव्यांग और अविवाहित हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल में वह किराए के मकान में रहते हैं। वहां खेलने के लिए कोई खास सुविधा उपलब्ध नहीं है। नौकरी में ड्युटी करने के बाद शाम को घर वापस आते हैं वहां से साथियों संग स्टेडियम पहुंचकर फ्लड लाइट की रोशनी में बैडमिटंन का नियमित अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसके लिए उनका कोई कोच भी नहीं है। बताया कि सीनियर खिलाड़ी राहुल, नवाज कुरैशी, विजय और रवी उनका उत्साहवर्धन करने के साथ मार्गदर्शन करते हैं। कहाकि दृढ़ इच्छाशक्ति और बुलंद हौसलों की वजह से उनको नेशनल पैरा बैडमिंटन की कैटगरी एसएल 4 एकल वर्ग में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed