फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   इंजीनियर के घर से नौ लाख के जेवर और नगदी पार

इंजीनियर के घर से नौ लाख के जेवर और नगदी पार

Thu, 16 Nov 2017 07:39 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर के घर से नौ लाख के जेवर और नगदी पार
घाटमपुर कोतवाली के सर्दे-गोपालपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर से 9 लाख रुपये के कीमती जेवरात व 35 हजार रुपये नगद पार कर दिए। खटपट की आवाज सुनकर घरवालों की नींद खुली। शोर मचाने पर बदमाश मुख्य दरवाजे से निकलकर भाग गए। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी कृष्णकुमार सचान किसान है, उसका बेटा आदर्श सचान रेलवे में निजी सेक्टर का इंजीनियर है। आदर्श की शादी तय हो गई और 18 नवंबर (शनिवार) को बारात जानी है। घर पर इसकी तैयारियां चल रही हैं। आदर्श की बहनें भी भाई की शादी में शामिल होने आई हैं। बीते बुधवार शाम घर के सभी सदस्य परिवार के ही एक घर में निमंत्रण पर दावत खाने गए। इसी बीच मौका पाकर एक चोर घर के अंदर घुसकर छिप गया। रात में जब सभी सदस्य सो गए तो उसने दरवाजा खोलकर अपने साथियों को भी अंदर बुला लिया।
विज्ञापन

इधर, मध्य रात्रि के आसपास मुख्य दरवाजे पर खटपट की आवाज सुनकर बगल में तखत पर सोई आदर्श सचान की मां की नींद खुल गई। दरवाजा खुला और भीतर से दो लोगों को बाहर की तरफ भागते देख जब तक उसने शोर मचाया तब तक दोनों वहां से निकल भागे। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था और भीतर रखे बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था। इस पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई। रात में ही यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी गई। काफी तलाश के बाद भी बदमाश नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह, कोतवाल देेवेंद्र कुमार दुबे के साथ ही फील्ड यूनिट और डाग स्क्वाड मौके पर पहुंचा। पुलिस जांच-पड़ताल करके वहां से वापस लौट आई। कोतवाल ने बताया कि कृष्ण कुमार सचान की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू की गई है। कृष्णकुमार सचान ने बताया कि बेटे की शादी के लिए करीब पांच लाख रुपये के गहने लखनऊ से आनलाइन खरीदे थे। जबकि, करीब चार लाख रुपये कीमत के उसकी पत्नी के जेवर घर पर रखे थे जिन्हें चोर चोरी कर ले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed