{"_id":"58a75bc44f1c1b5833d888fb","slug":"100-meters-from-the-polling-center-security-cordon-will-remain-sturdy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र से 100 मीटर तक रहेगा तगड़ा सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र से 100 मीटर तक रहेगा तगड़ा सुरक्षा घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sat, 18 Feb 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों से वार्ता करते एसपी प्रभाकर चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 को सकुशल मतदान संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हर तरह की गतिविधियों की मानीटरिंग के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। इससे चुनाव के दौरान अव्यवस्था या माहौल बिगाड़ने वालों से निपटा जा सके। शुक्रवार को एसपी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में ब्रीफिंग भी की गई। इसमें सैन्य बलों के अधिकारियों और कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
एसपी प्रभाकर चौधरी एवं एडीशनल एसपी मनोज सोनकर ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग में कहा कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए अलर्ट होकर काम करना है। शनिवार को पोलिंग पार्टियों के साथ ही रवाना होना है। एसपी ने कहा कि मतदान केंद्र अथवा बूथ पर किसी प्रकार की विवाद की स्थिति पर तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को व्हाटसअप ग्रुप से अथवा फोन पर देना है। कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र पास मतदाता सूची लेकर नहीं जा सकेगा। इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इसके अलावा आने वाले मतदाताओं को लाइन लगवा कर वोट डलवाने का प्रबंध करेंगे। मतदान केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ नहीं एकत्र होने देना है। इसकी वीडियोग्राफी और फोटो खींचकर रखना है। एसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो वह मोबाइल फोन और ज्वलनशील पदार्थ लेकर मतदान केंद्र से 100 मीटर दूर रहेगा।
विज्ञापन
एसओ और मोबाइल प्रभारी मतदान केंद्र पर सुबह पहुंचकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई कर्मचारी अनुपस्थित तो नहीं है यदि है तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देंगे।